अतहर जमाल लारी ने कहा कि महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के हित और मुद्दों पर आवाज उठाने वाले छात्रों को भविष्य का नेता कहते हैं। उन्हें गुंडा नहीं कहते हैं। धरना प्रदर्शन करने वाले ही छात्र आगे चलकर संसद और विधानसभा में बैठते हैं। राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी बनते हैं। ओम प्रकाश राजभर तो बिना सोचे विचारे टिप्पणी कर ही देते हैं, जिससे उन्हें बचना चाहिए।
छात्रों को अपशब्द बोलने का ओम प्रकाश राजभर को किसने दिया सर्टिफिकेट : अतहर जमाल
