गायब नाबालिग राजस्थान से बरामद, आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

उल्लेखनीय है कि घर से दलित नाबालिग लड़की के गायब होे जाने पर 15 जुलाई को तरहसी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी और बॉबी आलम पर शादी की नियत से नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था।

मामला दर्ज होने पर एएसआई संजय कुमार, जवान विकेश पाल और सुनिता देवी ने कार्रवाई शुरू की। बॉबी और नाबालिग लड़की का मोबाइल ट्रेस करने पर राजस्थान में लोकेशन मिला। एएसआई संजय टीम के साथ राजस्थान पहुंचे और वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से कोटपुतली जिले के बहरोड़ इलाके में छापेमारी की तो यहां किराये के मकान से नाबालिग लड़की मिली। बॉबी उसे वहां छुपाकर रखा था। बॉबी को गिरफ्तार करने के बाद उसे वहां के स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस दो सितंबर को तरहसी पहुंची।

लड़की की मेडिकल जांच करायी गयी और आरोपित को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।