इस तारीख से पूरे झारखंड में बारिश का अलर्ट, तेज आंधी से हो सकता है नुकसान

इस तारीख से पूरे झारखंड में बारिश का अलर्ट, तेज आंधी से हो सकता है नुकसान
Share Now

दो दिन पहले झमाझम बारिश करा कर मानसून फिर सुस्त हो गया। सोमवार के बाद मंगलवार व बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। परिस्थितियां भी बनी पर बारिश नहीं हुई। गुरुवार को भी बारिश की संभावना कम है। 28 व 29 को आंधी व गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।

30 जून और 1 जुलाई को पूरे झारखंड में बारिश का अलर्ट

30 जून से बरसाती मौसम शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 30 जून व एक जुलाई को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, गुरुवार को कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

तेज आंधी चलने की भी संभावना, हो सकता है नुकसान

गर्जन के साथ 30 से 40 की गति से कुछ हिस्से में आंधी चलने की भी संभावना है। इस आंधी से नुकसान की भी संभावना है। 28 व जून को वर्षा में बढ़ोतरी होगी। 30 जून से वर्षा का ग्राफ बढ़ेगा। पूरे राज्य में वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। दूसरी ओर, मानसून के अध्ययनकर्ता डा. एसपी यादव का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के असर से मानसून की गति धीमी है। जब तक पश्चिमी हवाएं कमजोर नहीं होंगी, तब तक मानसून के बादल अपना प्रभाव नहीं दिखा सकेंगे। 

अब 40 से नीचे पहुंचेगा तापमान

बंगाल की खाड़ी व अरब सागर के गर्म बादलों ने बढ़ाई उमस दो दिनों से बारिश न होने से तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने के बाद भी तेज धूप व उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरब-पश्चिम ट्रफ राजस्थान से झारखंड होकर असम तक फैला है। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से गर्म बादल आ रहे हैं। इस वजह से उमस बढ़ गई है। शाम ढलने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और उमस बरकरार रही।

इस बार सामान्य से कम बारिश

अगले तीन-चार दिनों में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद ही इससे राहत मिलने की संभावना है।  सामान्य से 52 फीसद कम वर्षा, 168 के बदले अब तक 80 एमएम बारिश जून के 26 दिनों बाद भी बारिश का आंकड़ा पीछे है। सामान्य से 52 फीसद कम वर्षा हुई है। इस अवधि में 168.4 मिलीमीटर की तुलना में मात्र 80.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है। अब 30 जून के बाद ही बारिश के गिरते ग्राफ की कमी आने की उम्मीद है।  

1.1 डिग्री गिरा पारा, पांच दिनों में पांच डिग्री गिरने का अनुमान

24 घंटे में शहर के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। आनेवाले पांच दिनों में इसमें पांच डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *