नियम 324 के तहत विधायक दीप राज, इंद्र दत्त लखनपाल, अजय सोलंकी और बिक्रम सिंह अपने-अपने प्रस्ताव सदन में उठाएंगे। वहीं, नियम 130 के तहत विधायक केवल सिंह पठानिया, बिक्रम सिंह और सतपाल सिंह सत्ती अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।
प्रश्नकाल में आज कई अहम मुद्दों पर सवाल उठेंगे। इनमें सरकारी विभागों में रिक्त पदों व नौकरियों की स्थिति, आयुष्मान प्रमाण पत्र व हिमकेयर योजना, मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश प्रवास, मुख्यमंत्री के सलाहकारों की नियुक्तियां, कृषि सहकारी समितियों की स्थिति और पेखुवाला सोलर पावर प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए वसूले जा रहे शुल्क, मंदिर न्यासों से आर्थिक मदद, वन मित्रों की नियुक्ति, प्राकृतिक आपदा और धारा 118 से जुड़े सवाल भी सदन में गूंजेंगे।
