कुरुक्षेत्र में दिव्यांग मर्डर केस सुलझाने में जुटी 7 टीम:सिर की तलाश, चाकू-कृत्रिम टांग से सुराग की उम्मीद, ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री बनी चुनौती

Spread the love

कुरुक्षेत्र में थीम पार्क (केशव) से बरामद सिर कटे दिव्यांग के शव की पहचान नहीं हो सकी। इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को ट्रैस करने के लिए पुलिस की 7 टीम लगी हैं। ये सभी टीम अलग-अलग काम कर रही हैं। बुधवार को दूसरे दिन पुलिस की एक टीम ने दिव्यांग के सिर की तलाश के लिए थीम पार्क का कोना-कोना छाना। दूसरी टीम छुरी (चाकू) बनाने वालों से पूछताछ करने पहुंची। इसी तरह तीसरी टीम दिव्यांग की कृत्रिम टांग (कृत्रिम अंग) बनाने वालों के पास जांच करने गई। गुरुद्वारा के रागी सिंह ने देखी लाश पार्क में स्टेज के पीछे पड़े सिर कटे शव को सबसे पहले प्रभजोत सिंह निवासी कल्याणा ने देखा। प्रभजोत पार्क के साथ ही गुरुद्वारा छठी पातशाही कुरुक्षेत्र में रागी सिंह की नौकरी करते हैं। प्रभजोत सिंह 30 दिसंबर सुबह करीब 8 बजे गुरुद्वारा साहिब में अपनी ड्यूटी करने के बाद पार्क में टहल रहे थे। डायल-112 को सूचना देकर बुलाया इस दौरान स्टेज के पीछे उनको डैड बॉडी दिखाई दी, जिसका सिर उसके धड़ से गायब था। बॉडी खून से लथपथ पड़ी थी। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनके बयान पर BNS की धारा ARMS एक्ट, 103 (1) व 238 (C) के तहत FIR दर्ज की। सिर साथ ले गए हत्यारे पुलिस को घटनास्थल के पास से खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, घटनास्थल पर ही हत्या की गई है, क्योंकि मौके पर काफी खून बिखरा हुआ था। हत्या के बाद आरोपी सिर काटकर अपने साथ ले गए। यह वारदात सोमवार-मंगलवार की रात की गई। पहचान के बाद आगे बढ़ेगी कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, पहचान के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी। पहचान के लिए आसपास के जिले की पुलिस से भी मदद ली जा रही है। पिछले दिनों में दाहिनी टांग से दिव्यांग लापता लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है। फिलहाल शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली उधर, थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि मरने वाले की पहचान के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। कृत्रिम अंग बनाने वालों से पूछताछ चल रही है। पहचान के लिए पुलिस पार्क की आसपास 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है।