कांवड़ मेला : हरिद्वार में 4 दिनों में 60 लाख शिवभक्तों ने भरा गंगाजल

Spread the love

हरिद्वार शिव भक्तों से पूरी तरह भगवामय में हो गया है। सावन के पहले सोमवार को चारों तरफ कांवड़िए ही कांवड़िए नजर आए। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज सोमवार को शाम 6:00 बजे तक 25 लाख कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल भर कर अपने अभीष्ट शिवालयों के लिए प्रस्थान किया।
पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ मेले के नोडल अधिकारी एसपी सिटी पंकज गैराला ने दावा किया कि कावड़ मेला शुरू होने के बाद से आज शाम तक 50 लाख 90 हजार कांवड़िए जल भरकर अपने गंतव्यों को रवाना हो चुके हैं।
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज गंगा में डूब रहे 19 कांवड़ियों में से 18 को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया, जबकि एक कांवड़िया लापता है। सोमवार को खोए हुए 24 लोगों में से 17 को पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों से मिलाया। कांवड़ियों की भारी भीड़ के बावजूद हरिद्वार जनपद में यातायात व्यवस्था सामान्य रही।