जालौन के 4 पुलिसवालों समेत 5 की मौत:हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो टकराई, मरने वालों में 2 दरोगा और 2 सिपाही

Spread the love

यूपी के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो से पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में दबिश देने गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी बेकाबू हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (KMP) पर धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसे के बाद पांचों पुलिसकर्मियों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। चारों पुलिसकर्मी जालौन के उरई कोतवाली में तैनात थे। इनकी पहचान दरोगा मोहित यादव, सत्यभान, सिपाही अशोक और प्रदीप के रूप में हुई है। ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। एक्सीडेंट के बाद की 3 तस्वीरें…
हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर है गाड़ी
जिस काले रंग की स्कॉर्पियो से पुलिसवाले जा रहे थे, वह हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है। हादसे में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटनास्थल से पुलिस को एक यूपी पुलिस को आईकार्ड मिला है। यह सब इंस्पेक्टर मोहित यादव का है। तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया- पांचों शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…