रोहतक में दम घुटने से 3 लोगों की मौत:नए साल की पार्टी करने के बाद रात को अंगीठी जलाकर सोए, पुलिस कर रही जांच

Spread the love

हरियाणा के रोहतक में कमरे अंगीठी जलाकर सोए 3 विदेशी नागरिकों की दम घुटने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तीनों के शवों को कमरे में पड़ा देखा। जिसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शवों को वहां से पीजीआई भिजवाया। जहां उनका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां पढ़िए, क्या है पूरा मामला… पुलिस मामले में कर रही जांच
DSP गुलाब सिंह ने बताया कि उन्हें तीन लोगों के मरने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं मौके पर FSL एक्सपर्ट टीम भी पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया, जिनका कल यानी शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।