5 राज्यों में मतगणना- काउंटिंग सेंटर्स पर 3 लेयर सिक्योरिटी:BJP कैंडिडेट मंदिरों में पूजा करेंगे; ममता कार्यकर्ताओं से बोलीं- अलर्ट रहें, सेंटर न छोड़ें

Spread the love

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी लगातार नए-नए घटनाक्रम हो रहे हैं। सेकंड फेज की वोटिंग के दौरान हुई हिंसा, भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में ममता के बिताए 4 घंटे और 2 मई को रीपोलिंग के बाद दक्षिण 24 परगना की फालता विधानसभा सीट के सभी 285 पोलिंग बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान का ऐलान किया। इसी दौरान भाजपा के सभी उम्मीदवार आज यानी रविवार को अपने-अपने क्षेत्रों में पूजा-अर्चना करने मंदिर जाएंगे। जबकि भाजपा की महिला कार्यकर्ता प्रदेशभर में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर 24 घंटे का सतर्कता प्रदर्शन करेंगी। ममता बनर्जी ने भी शनिवार को पुरुलिया में मतगणना से पहले TMC कार्यकताओं की वर्कशॉप रखी। इस दौरान उन्होंने एजेंटों से कहा कि अलर्ट रहें और किसी भी हाल में सेंटर न छोड़ें। इधर, चुनाव आयोग ने 4 मई को असम, बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में काउंटिंग सेंटर्स के लिए 3 लेयर वाली सिक्योरिटी का इंतजाम किया है। आयोग के मुताबिक हले और दूसरे लेवल पर ID कार्ड मैन्युअली चेक होंगे, तीसरे और सबसे आखिरी लेवल पर QR कोड स्कैन होने के बाद ही एंट्री मिलेगी। QR कोड वाले ID कार्ड रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, काउंटिंग स्टाफ, तकनीकी स्टाफ, उम्मीदवार और उनके चुनाव एजेंट को दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार बंगाल से जुड़े पोस्ट इलेक्शन अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…