यूपी में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। लगातार दूसरे दिन लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, अयोध्या समेत 50 ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। हालत इतने खराब हैं कि सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर तक रह गई है। रविवार तड़के मुरादाबाद में हाईवे पर तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुस गई। विजिबिलिटी कम होने की वजह से पीछे से आ रही 4 गाड़ियां भी टकरा गईं। इस तरह पिछले 24 घंटे में मेरठ, फतेहपुर समेत 15 जिलाें में सड़क हादसे हुए। 50 गाड़ियां टकराईं। डेढ़ साल की बच्ची समेत 7 की मौत हो गई। 50 से ज्यादा घायल हुए। विजिबिलिटी कम होने से रेलवे और हवाई सफर बुरी तरह प्रभावित है। गोरखपुर, वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं। लखनऊ एयरपोर्ट्स पर रसअल खैमा UAE और मुंबई से लखनऊ आई फ्लाइट्स आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाती रहीं। लैंडिंग की इजाजत न मिलने पर इसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बाराबंकी 3.5°C के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। 3 दिन और भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। घना कोहरा रह सकता है। अब मौसम की तस्वीरें- दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए आपके शहर में कोहरे के क्या हालात हैं, ठंड को लेकर मौसम विभाग क्या चेतावनी दे रहा है? जानने के लिए स्क्रोल करिए…
लखनऊ में आधे घंटे चक्कर लगाकर 2 फ्लाइट्स लौटीं:यूपी में कोहरे से 15 हादसे; शीतलहर से कांपे लोग, पारा 3.5°C
