यूपी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। सीएम योगी ने झांसी किले से योग किया। सीएम ने कहा- हमें नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। जिसके पास योग से तपा शरीर है। वहां न रोग है, न ही बुढ़ापा। सीएम योग ने कहा- हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं। उन्होंने भारत की परंपरा और विरासत को दुनिया में पहचान दिलाई है। इससे 140 करोड़ भारतीयों को गर्व मिला है। विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक साफ सोच सामने आई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनभवन में जनभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगासन किए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रेजिडेंसी में लोगों के साथ प्राणायाम किया। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद में योग किया। प्रयागराज में संगम किनारे हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। 3 तस्वीरें देखिए- योग दिवस से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
सीएम योगी ने झांसी के किले में योग किया:बोले- जिसके पास योग से तपा शरीर, उसको न रोग, न ही बुढ़ापा
