गुरुग्राम जिले में बख्तावर चौक के निकट देर रात सड़क हादसे में जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ, जब डिलीवरी बॉय तेजी से ऑर्डर पहुंचाने की जल्दबाजी में कार से टकरा गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने डिलीवरी बॉय को संभाला और पुलिस को कॉल किया। जानकारी मिलने पर 112 की ईआरवी 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिलीवरी बॉय बाइक पर सवार था और रात के समय डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार के साथ उसकी टक्कर हो गई। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। डिलीवरी की जल्दबाजी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच शुरू की और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। गुरुग्राम में ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे है और डिलीवरी एजेंट्स समय की पाबंदी और तेज डिलीवरी के दबाव के चलते जोखिम भरी ड्राइविंग करते हैं। डिलीवरी बॉय की हालत स्थिर पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक और रात के समय डिलीवरी के दौरान सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि डिलीवरी से जुड़े लोग तेज रफ्तार से दोपहिया चलाने से बचे।
गुरुग्राम में जोमैटो डिलीवरी बॉय को कैब ने मारी टक्कर:ऑर्डर जल्दी पहुंचाने के चक्कर में हादसा, राहगीरों ने संभाला
