चुनाव में अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू:गोपालगंज में सीमावर्ती इलाकों पर 24 घंटे पुलिस बल, दंडाधिकारी तैनात; विशेष जांच अभियान शुरू

चुनाव में अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू:गोपालगंज में सीमावर्ती इलाकों पर 24 घंटे पुलिस बल, दंडाधिकारी तैनात; विशेष जांच अभियान शुरू
Share Now

गोपालगंज में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा और निगरानी का व्यापक खाका तैयार किया है। जिले में अवैध गतिविधियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है, जिसके तहत गड़बड़ी करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। गोपालगंज एक सीमावर्ती जिला है जो उत्तर प्रदेश से सटा हुआ है। चुनाव को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों, जैसे शराब, अवैध हथियार या असामाजिक तत्वों की आवाजाही को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रहा है। इन इलाकों में 24 घंटे पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। बलथर चेक पोस्ट सहित विभिन्न मार्गों पर कड़ी जांच-पड़ताल शुरू हो चुकी है। 24 घंटे पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी सीमावर्ती क्षेत्रों पर 24 घंटे पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। एक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थ और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा रही है। 60 अकाउंट्स को चिह्नित किया गया सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक या राजनीतिक अस्थिरता उत्पन्न करने वाले कुल 60 अकाउंट्स को चिह्नित किया गया है। इन सभी को नोटिस देकर बांड भरवाया जाएगा और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। गुंडा सूची में शामिल और अन्य शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई है, जिन पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकतानुसार गुंडा परेड भी कराई जाएगी। फोटो, वीडियो या स्क्रीनशॉट प्रशासन को भेजने की अपील SP ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति या सोशल मीडिया अकाउंट समाज में विद्वेष फैला रहा हो, चुनावी माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा हो या धार्मिक/राजनीतिक उन्माद फैला रहा हो, तो उसका फोटो, वीडियो या स्क्रीनशॉट प्रशासन को भेजें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *