युवाओं ने ‘दि फाइनल रिवोल्यूशन–वीआर पंचिंग’ जैसे स्लोगन के जरिये युवा पीढ़ी से हजारों की संख्या में संसद भवन के सामने उपस्थित होने का आह्वान किया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। टिकटॉक पर हजारों लोगों ने सोमवार को संसद भवन घेराव में शामिल होने के लिए अपनी हामी भर दी है। अभी यह पता नहीं है कि इस आन्दोलन का नेतृत्व कौन करेगा और कमान कौन संभालेगा, लेकिन इस आंदोलन का उद्देश्य सरकार के फैसले का विरोध करना है।
नेपाल में सोशल मीडिया साइट्स बंद करने के विरोध में संसद भवन के सामने 8 सितंबर से विरोध-प्रदर्शन
