रोहतक में सेल्फी प्वाइंट बोर्ड को युवकों ने तोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Spread the love

अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी युवकों की पहचान करने में लगी है। नगर निगम कमिश्रर आनंद कुमार ने बताया कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इंदौर सिटी की तर्ज पर रोहतक शहर का विकास किया जा रहा है। इसी के तहत नगर निगम द्वारा शहर में अलग अलग स्थान चयनित किए गए है, जहां आई लव रोहतक के बोर्ड लगाए गए है, ताकि शहर की सुंदरता को चार चांद लगे और लोग इन बोर्ड के साथ सेल्फी भी लेते है, लेकिन पिछले दिनों असमाजिक तत्वों द्वारा सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाया गया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। उन्होंने साफ साफ कहा कि शहर को गंदा करने व सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।