गुरुग्राम के स्कूल में युवक की हत्या:टीचर्स को फर्श पर खून से लथपथ पड़ा मिला शव, पुलिस मौके पर पहुंची

Spread the love

हरियाा के गुरुग्राम में शुक्रवार की सुबह एक सरकारी स्कूल में युवक की हत्या कर दी गई। टीचर और अन्य स्टाफ जब स्कूल पहुंचे तो उन्हें फर्श पर युवक की खून से लथपढ़ लाश पड़ी मिली। फर्श पर भी काफी खून फैला हुआ था। स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है। बताया गया है कि कोई भरी वस्तु सिर पर मार मार कर हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…