झांसी के युवक की MP में गोली मारकर हत्या:प्रधान पति फॉर्च्यूनर में बैठाकर ले गया था, पार्टी के दौरान हाथ और सीने में गोली मारी

Spread the love

झांसी के युवक की मध्य प्रदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव का प्रधान पति युवक का दोस्त था। प्रधान उसे घर से अपनी फॉर्च्यूनर में बैठाकर एमपी एक पार्टी में ले गया था। शराब पार्टी के दौरान किसी ने युवक की हथेली और सीने में गोली मार दी। इसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के आने के बाद प्रधान पति मेडिकल कॉलेज से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। एमपी पुलिस भी झांसी पहुंच गई है। घटना निवाड़ी के टेहरका थाना क्षेत्र के गांव की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए खेती किसानी करता था युवक झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र के सुजानपुरा गांव में रहने वाले सुंदरलाल यादव का बेटा हाकिम यादव (40) था। मृतक हाकिम अपने पिता के साथ खेती-किसानी का काम करता था। हाकिम और पत्नी नीतू के दो बच्चे है। 19 साल का बेटा अभिषेक गरौठा के एक महाविद्यालय में बीए सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है। जबकि 14 साल की बेटी आशी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। मृतक के चाचा जाहिर सिंह यादव ने बताया- प्रधान पति हरिशंकर उनके मित्र थे। दोनों अक्सर साथ में घूमते और पार्टी करते थे। रविवार शाम को प्रधान पति अपनी फॉर्च्यूनर कार से घर आए और भतीजे को ले गए। प्रधान पति के साथ अन्य लोग भी थे। रात को हाकिम घर पर नहीं आया। देर रात लगभग दो बजे प्रधान पति ने हाकिम के बेटे अभिषेक को कॉल लगाया। फोन पर बोला- पापा को गोली लगी है। झांसी आ जाओ। हम लोग झांसी आए तो भतीजे हाकिम की मौत हो चुकी थी। उसके सीने और हाथ में गोली मारी गई है। पार्टी के दौरान विवाद हुआ चाचा जाहिर ने आगे बताया- हत्या के बाद हम लोगों ने जांच पड़ताल की। तब पता चला कि सभी लोग मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के टेहरका थाना क्षेत्र के थोना गांव में अवधेश के खेत पर बने फार्महाउस पर पार्टी कर रहे थे। वहां 4 से 5 लोग थे। किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद हाकिम को गोली मारी गई है। हत्या के समय प्रधानपति का एक रिश्तेदार भी मौजूद था। वो भी फरार है। हत्या की सूचना पर टेहरका पुलिस झांसी पहुंच गई और परिजनों से मामले की जानकारी ली। हाथ में आर पार हुई गोली चाचा जाहिर ने बताया कि भतीजे को दो गोली मारी गई है। हथेली में लगी गोली आर-पार हो गई। जबकि दूसरी गोली सीने में मारी गई है। इसके बाहर निकलने का निशान नहीं मिला। हत्या की वजह क्या है, ये पता नहीं चल पाया है। हाकिम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एमपी पुलिस जांच करेगी मेडिकल चौकी प्रभारी मोहित राणा ने बताया- हाकिम की गोली लगने से मौत हुई है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। चूंकि परिजन घटना एमपी की बता रहे हैं। इसलिए आगे की जांच एमपी पुलिस करेगी। ……………. ये खबर भी पढ़िए- गांव में शौचालय नहीं, नाबालिग बाहर गई तो गैंगरेप हुआ: कानपुर में पीड़िता के गांव नहीं पहुंचा स्वच्छ भारत मिशन, महिलाओं में दहशत कानपुर के संचेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग के साथ 6 जनवरी की रात करीब 10 बजे को गैंगरेप हुआ। पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर को अरेस्ट कर लिया। जबकि दरोगा फरार है। आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्य पर पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर…