झज्जर जिले के गांव मारौत में मोटर ठीक करने के दौरान युवक को फांसी का फंदा लग गया। जिसके कारण युवक की मौत हो गई। घटना आज दोपहर बाद की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झज्जर के नागरिक अस्पताल में परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान रिंकू पुत्र नंदल के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गांव मारौत में छुछकवास के रोड पर रह रहे परिवार का बेटा दोपहर बाद खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान मोटर न चलने के कारण युवक कुई में रस्सा बांधकर उतरा था। उसी दौरान उसके गले में रस्सा उलझ गया और युवक की मौत हो गई। कुई में उतरते समय हुआ हादसा परिजनों ने बताया कि रिंकू खेत में पानी लगाने के लिए मोटर चला रहा था। लेकिन मोटर में कोई खराबी आ गई। जिसके बाद रिंकू मोटर की बैरिंग को देखने के लिए कुई में उतर रहा था। रिंकू ने कुई में उतरने के लिए रस्से का सहारा लिया था। सहारे के लिए लिया रस्सा बना फंदा परिजनों ने बताया कि रस्सी के सहारे कुई में उतरने के दौरान रस्सा गले में अटक गया और फंदा लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक दो भाइयों में छोटा था। वह खेती बाड़ी का काम करता था।
झज्जर में मोटर बैरिंग बदलते समय लगा फंदा:युवक की मौत, कुई में रस्सा बांधकर उतरते समय हुआ हादसा
