पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, थाने के बाहर प्रदर्शन:पिता बोले- दो पुलिसवाले छोड़ने के लिए मांग रहे थे 50 हजार; पीट-पीटकर मार डाला

Spread the love

छतरपुर के राजनगर थाने में फांसी के फंदे पर 22 साल के युवक का शव मिला है। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। उसने सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं…उसे किस मामले में पकड़ा था… पुलिस इसकी जानकारी नहीं दे रही है। हालांकि मौके पर मजिस्ट्रेट और छतरपुर एसपी अगम जैन पहुंच गए हैं। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राजेश पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी का शव अभी भी थाने में ही रखा है। घटना की खबर मिलने के बाद आरोपी राजेश पटेल के परिजन भी थाने पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी को उसी के घर से पकड़ा गया था। देखिए तस्वीरें एसपी बोले- पेशाब करने के बहाने वॉशरूम गया, फांसी लगा ली एसपी अगम जैन ने बताया कि आरोपी पेशाब करने के बहाने वॉशरूम गया था। वहां जाकर उसने फांसी लगा ली। हालांकि, अधिकारी यह नहीं बता रहे कि आरोपी अगर वॉशरूम गया था तो क्या उसके साथ पुलिसकर्मी गए थे या वह अकेला गया था। ना ही थाने के सीसीटीवी फुटेज जारी किए गए हैं। मौके पर FSL टीम जांच कर रही है। घटना स्थल पर क्रॉस पट्टी लगा दी गई है। बागेश्वर धाम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल भी राजनगर थाने भेजा गया है। परिजन बोले- FIR नहीं थी, जो पुलिसकर्मी पकड़कर लाए, उनमें से एक ड्यूटी पर नहीं था परिजनों के मुताबिक, थाने के उस कमरे के वॉशरूम में शव मिला है, जिस कमरे में बच्चे और महिलाओं की सुनवाई होती है। परिजनों का आरोप है कि राजेश पर कोई FIR नहीं की गई थी, जो पुलिसकर्मी उसे पकड़ कर लाए थे, उनमें से एक ड्यूटी पर भी नहीं था। राजेश मजदूरी करता था। उसका एक छोटा भाई भी है। थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस–प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लग रहे थाने के बाहर स्थानीय लोग और मृतक के परिजन पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। फांसी लगाने वाले लड़के के दोस्त ने बताया कि मैं मौके पर मौजूद था। आज सुबह 10 बजे दो पुलिस वाले सिविल ड्रेस में मोटरसाइकिल से आए, उसे पकड़ कर लेकर गए। दोस्त का कहना है कि पुलिस वालों से बार-बार पूछा कि क्यों लेकर जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि किसी लड़की ने थाने में शिकायत की थी कि उसे वह परेशान कर रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।