सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गाज़ियाबाद के युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Spread the love

दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक सवार दोनों घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना में घायल कुलदीप पुत्र योगेन्द्र उम्र 34 वर्ष निवासी सुल्तानपुर गाजियाबाद की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अनुज पुत्र पीतम सिंह उम्र 43 निवासी गामड़ी मेंहदीपुर मेरठ गंभीर रूप से घायल है। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि मृतक व घायल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।