महम में युवक ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या की:शादी को हुए थे 5 महीने; परिवार हिसार से हुआ शिफ्ट, मानसिक बीमार बताया

Spread the love

रोहतक जिले के महम क्षेत्र के वार्ड 14 में एक युवक ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांच माह पहले हुई थी शादी
मृतक की पहचान 25 वर्षीय भारत निवासी गांव सिंगला खास, जिला हिसार, हाल निवासी वार्ड 14 महम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भारत ने करीब पांच महीने पहले दूसरे राज्य की एक युवती से शादी की थी। वह अपने परिवार के साथ महम में रह रहा था और घर में सबकुछ सामान्य चल रहा था। अचानक उसने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिवार ने बताया मानसिक रूप से था परेशान
मृतक के परिवार का कहना है कि भारत कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसे काम या किसी अन्य बात की चिंता थी, जिसके बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया। परिवार का दावा है कि इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शुरू की जांच
महम थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।