राजगढ़ः तालाब में डूबने से युवक की मौत

Spread the love

पुलिस के अनुसार ग्राम बांसखो निवासी 36 वर्षीय हरीसिंह पुत्र गिरधारी तंवर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक मानसिक रुप से कमजोर था, जो तालाब से पानी भरने का बोलकर घर से निकला था, बापिस नही लौटने पर परिजनों ने तलाश किया तो तालाब में तैरता हुआ शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।