पुलिस के अनुसार कालीसिंध नदी रोड़ स्थित दाल मिल के समीप पलाश (32)पुत्र गोपाल सोनी मृतअवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक की मौत संभवतः सड़क दुर्घटना में हुई है। कालीसिंध नदी रोड़ पर युवक किन हालातों के चलते पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई,इसका वास्तविक खुलासा नही हो सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
राजगढ़ः सड़क पर मृतअवस्था में मिला युवक
