हापुड़ में गैस की लाइन में लगे युवक को हार्टअटैक:कानपुर में महिला बोली- मैं मर जाऊंगी तो मेरे बच्चों का क्या होगा

Spread the love

यूपी में गैस सिलेंडर की किल्लत जारी है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन है। सुबह 11 बजे हापुड़ में गैस एजेंसी की लाइन में लगे एक युवक को हार्टअटैक आ गया। वह जमीन पर गिर गया। लोगों ने किसी तरह युवक को CPR देने की कोशिश की। इसके बाद नजदीक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। युवक का नाम-पता अभी नहीं पता चल पाया है। वहीं, कानपुर में सिलेंडर के लिए लेने पहुंचे लोगों ने कहा- ओटीपी आने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। गैस एजेंसी पर पहुंचने पर कहा जाता है कि आपकी बुकिंग नहीं है। 55 साल की महिला मुमताज ने कहा- मेरे घर में 5 बेटियां हैं। पर्ची मिलने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी वाले रोज दौड़ा रहे हैं। मुझे बीपी की बीमारी है। रोज 200 रुपए आने जाने के लग रहे हैं। हम मर जाएंगे तो मेरे बच्चों को कौन देखेगा। यूपी में गैस सिलेंडर को लेकर करीब 15 दिन से परेशानी बनी हुई है। हालांकि, अफसरों का दावा है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। लोग पैनिक हो रहे हैं। इसलिए दिक्कत आ रही है।
2 तस्वीरें देखिए… सिलेंडर से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…