मंदसौर में रविवार देर रात करीब 11 बजे चाकूबाजी हुई। नरसिंहपुरा निवासी अरुण (19) पिता नानावटी बरगुण्डा पर दो युवकों ने हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंतें तक बाहर निकल गईं। इलाज के दौरान सोमवार सुबह अरुण की मौत हो गई। अरुण को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसके पेट के कई अंग बाहर आ गए थे, जिससे हालत चिंताजनक थी। उसे बेहतर इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देखिए 3 तस्वीरें… दुकानों में लगे सीसीटीवी की जांच, वीडियो मिला सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर सहित पुलिस बल अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने दुकानों में लगे सीसीटीवी की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार घटना के समय चार लोग मौजूद थे। इनमें रोहित भाटी और युवराज माली ने अरुण पर चाकू से हमला किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। घटना के बाद जिला चिकित्सालय में भीड़ जुटी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। रविवार रात को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक महीने पहले विवाद हुआ था। रविवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो विवाद हिंसक हो गया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के अनुसार, जांच में सामने आया कि युवराज माली और रोहित भाटी ने अरुण पर चाकू से हमला किया। ये खबर भी पढ़ें… ‘बेटा’ सुनते ही भड़का बदमाश, चाकू घोंपकर कारोबारी की हत्या भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने 35 साल के चाय कारोबारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
युवक को चाकू से गोदा, आंतें बाहर निकलीं:मंदसौर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; एक महीने से चल रहा था विवाद
