समालखा में युवक की गोली मारकर हत्या:नहीं हुई शिनाख्त, रजबाहे के पास खून से लथपथ मिला शव; खेत मालिक ने बुलाई पुलिस

Spread the love

पानीपत शहर के समालखा क्षेत्र के जौरासी खास गांव में खेतों में रजवाहे के पास एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। राहगीरों ने खेत मालिक को दी शव की सूचना जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे एक राहगीर ने खेत मालिक को शव की सूचना दी। इसके बाद खेत मालिक ने सरपंच को और सरपंच ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तक वहां कोई नहीं दिखा था, जिससे आशंका है कि हत्या सुबह के समय हुई होगी। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही समालखा एसएचओ गुलशन कुमार मौके पर पहुंचे। पानीपत से डीएसपी आत्माराम भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अतिरिक्त समालखा सीआईए, पानीपत सीआईए और एफएसएल की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक को खड़े-खड़े गोली मारी गई प्रतीत होती है। शव पर सिर से खून के छींटे पैरों और पेट तक फैले हुए थे, जो गोली लगने की पुष्टि करते हैं। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जौरासी खास के सरपंच सहित ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ लोगों से पूछताछ कर रही है।