अमरूद से पेड़ से लटक युवक ने लगाई फांसी:करनाल में मौके पर मिली शराब की बोतल, एक बच्चे का था पिता

Spread the love

करनाल में गढ़ी बीरबल के पास खेतों में एक व्यक्ति ने अमरूद के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस को मौके से शराब की बोतल मिली है। आशंका है कि व्यक्ति ने पहले शराब पी और उसके बाद फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। एक बच्चे का पिता था मृतक मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है। वर्तमान में उसका एक ही बेटा है, जो जोधपुर में गाड़ी चलाने का काम करता है। वह करीब 20 दिन पहले ही घर से गया था। सुभाष अलग रहता था, जबकि उसका छोटा भाई यमुनानगर में रहता है।
शराब का नशा करता था मृतक मृतक के पिता मांगेराम ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सुभाष ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। उन्होंने कहा कि जिसके खेतों में शव मिला है, उसका उनके परिवार का कोई संबंध नहीं है। घर में किसी तरह का झगड़ा भी नहीं था और न ही सुभाष को किसी परेशानी में देखा गया था। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि सुभाष शराब का नशा करता था। पिता ने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है।