पानीपत में करंट लगने से युवक की मौत:दूसरा गंभीर झुलसा, निर्माणाधीन गुरुद्वारा साहिब में कर रहे थे पेंट, उत्तर प्रदेश के रहने वाले

Spread the love

हरियाणा के पानीपत में मंगलवार को लाल बत्ती स्थित पहली पातशाही गुरुद्वारा में पेंट का काम करते वक्त दो मजदूर हाई टेंशन तार की चपेट में आए। जिससे 21 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से झुलस गया। झुलसे युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पानीपत के लाल बत्ती के नजदीक स्थित पहली पातशाही गुरुद्वारा साहिब में पेंट का काम हो रहा है। आज दो युवक पेंट का काम कर रहे थे, कि इसी दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। दोनों को करंट का तेज झटका लगा। जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा झुलस गया। निर्माणाधीन गुरुद्वारा साहिब में कर रहे थे पेंट मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय विष्णु के रुप में हुई है, जबकि 24 साल का रमाकांत झुलस गया। दोनों पेंटर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले थे और लंबे समय से निर्माणाधीन गुरुद्वारा साहिब में पेंट का काम कर रहे थे। सेफ्टी हुक लगाते वक्त हुक हाई टेंशन तार में जा फसा जिससे धुं- धुं कर मजदूर का शरीर जल गया। बता दें कि, इसी गुरुद्वारे की 2017 में बिल्डिंग गिरी थी जिसमें कई मजदूर दब कर मर गए थे।