कुरुक्षेत्र में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत:चाचा का आरोप- दोस्त ने नशा दिया, फोन करके बुलाया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल छोड़कर भागे

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। मामला इस्माइलाबाद का है। चाचा ने मृतक भतीजे के दोस्त पर नशा देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह 25 निवासी गांव मडाडो के रूप में हुई। लवप्रीत राजमिस्त्री का काम करता था। लवप्रीत के मां-बाप की पहले मौत हो चुकी है। लवप्रीत अपने पीछे पत्नी, बेटे और बहन को छोड़ गया। लवप्रीत घर में अकेला कमाने वाला था। गांव के दोस्त ने बुलाया जसमेर सिंह (48) निवासी मडाडो ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा लवप्रीत सिंह कल (शुक्रवार की) दोपहर को घर पर था। करीब 2 बजे उसके दोस्त मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी डेरा इस्माइलाबाद ने उसे फोन करके घर से बुला लिया। अस्पताल से मिली सूचना शाम को घरवालों को सूचना मिली कि लवप्रीत ने ज्यादा नशा कर लिया है। उसकी हालत बहुत ज्यादा है। लवप्रीत का दोस्त मनप्रीत और एक और लड़का उसे अस्पताल में छोड़कर चले गए। वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और लवप्रीत को घर ले आए। यहां उसकी हालत और बिगड़ने लगी। वे तुरंत उसे एम्बुलेंस के जरिए LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने लवप्रीत की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि, लवप्रीत को उसके दोस्त मनप्रीत और उसके साथी ने नशा दिया, जिससे उसके भतीजे की मौत हो गई। मनप्रीत पर FIR दर्ज उधर, इस्माइलाबाद थाने में तैनात जांच अधिकारी ASI जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मनप्रीत और उसके साथी के खिलाफ BNS की धारा 105 और 123 के तहत FIR की है। पुलिस ने शनिवार को लवप्रीत के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से लवप्रीत की मौत का खुलासा होगा। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा है।