ऋषिकेश अब सिर्फ योग और साधना का शहर नहीं रहा. यहां आपको मुंबई की मरीन ड्राइव जैसी शामों की हल्की रोमांटिक वाइब और गोवा के बीच जैसी खुली रेत का मज़ा एक साथ महसूस हो सकता है. गंगा किनारे की ठंडी शामें सुकून देती हैं, तो शिवपुरी और कौडियाला के सैंड बीच आपको गोवा जैसा फील कराते हैं. त्रिवेणी घाट की गंगा आरती, बीटल्स आश्रम की अंतरराष्ट्रीय कला और नीलकंठ रोड का सनसेट इस शहर की अलग ही पहचान बनाते हैं.
ऋषिकेश में मिलेगा मरीन ड्राइव और गोवा दोनों का मज़ा, जानिए कौन-कौन सी जगहें बना रहीं इसे खास
