गुलाब जामुन, बर्फी भूल जाएंगे, अगर चख ली उत्तराखंड की ये चावल और गुड़ से बनी मिठाई, जानें रेसिपी

Spread the love

Arsa Sweet Recipe: उत्तराखंड के पहाड़ों में जब भी किसी मांगलिक कार्य या त्योहार की बात आती है, तो ‘अरसा’ का जिक्र होना लाजमी है. चावल के आटे और गुड़ के मेल से बनी यह मिठाई सिर्फ एक पकवान नहीं, बल्कि पहाड़ की संस्कृति और बुजुर्गों के आशीर्वाद का प्रतीक है. आज के बदलते दौर में भले ही बाजार में मिठाइयों की भरमार हो, लेकिन घर के आंगन में घी और गुड़ की वह खुशबू आज भी बचपन की यादें ताजा कर देती है.