बस्तर, नारायणपुर, कांकेर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

Spread the love

माैसम विभाग के अनुसार दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर के इलाकाें में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि मध्य और उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्रदेश में 1 जून से 30 जुलाई तक कुल 623.1 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 558 मिमी के करीब बारिश का अनुमान लगाया था। यानी अनुमान से 12 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं सिर्फ जुलाई महीने की बात करें तो कुल 453.5 मिमी बारिश हुई है।