यमुनानगर रिटायर्ड डिप्टी CMO की बहू का मौत केस:बच्चे बोले- पापा को बुला दो, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ा मायका पक्ष

Spread the love

यमुनानगर जिले में रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ डॉ. अरूण गोयल व डॉ. मधु जैन की 40 वर्षीय बहू वंशिका गोयल की मौत के बाद शव का पोस्टमॉर्टम हाे चुका है, जिसमें हैंगिंग डेथ की वजह सामन आई है, लेकिन मायका पक्ष आरोपियों की गिरफ्तार न होने तक शव को न उठाने की जिद पर अड़े हुए हैं। रात को भी कुछ परिजन जगाधरी सिविल अस्पताल में मॉर्च्युरी के बाहर ही सोए। उधर देर रात मृतका के बच्चे मीडिया के सामने आए और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए उनके पिता करण गोयल को वापिस उनके पास भेजने की रिक्वेस्ट की है। मृतका की बेटी काशवी और बेटे आदित्य ने घटना के दिन की पूरी बात मीडिया से साझा की। आदी बद्री जाने के लिए हो रहे थे तैयार बेटी काशवी ने बताया ने बताया कि रविवार को उनका आदि बद्री मंदिर जाने का प्लान था, जिसके लिए मम्मी (वंशिका गोयल) ने प्रसाद बनाया और फिर बाथरूम में चली गई। थोड़ी देर बाद उसने ब्रश लेने के लिए बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से मम्मी ने नया ब्रश निकालकर कहा कि नीचे नहा लो। ऐसे में वह नीचे आ गई और तैयार होकर दोबारा ऊपर चली गई। उसने थोड़ी देर बाद फिर से बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन मम्मी ने अंदर से कोई रिस्पांस नहीं दिया। काफी इंतजार के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो सभी भागकर ऊपर आए। दरवाजा तोड़कर देखा, तो मम्मी ने फंदा लगाया हुआ था। नाना-मामा लगा रहे गलत आरोप काशवी ने बताया कि घर पर कभी भी ऐसा कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ, जिसकी वजह से मम्मी इतना बड़ा स्पैट उठाती। उन्हें भी नहीं पता आखिर मम्मी ने ऐसा क्यों किया। काशवी ने अपने नाना और मामा के बारे में कहा कि वे उसके पापा और अन्य परिवार वालों पर गलत आरोप लगा रहे हैं। बेटी ने कहा कि उनके पिता को नाना और मामा ने पता नहीं कहां गायब कर दिया है, उन्हें जल्दी घर भेजा जाए। बेटी का कहना है कि मम्मी-पापा की शादी को करीब 17 साल हो चुके हैं। ऐसे में कभी कभार लड़ाई झगड़े हो ही जाते हैं, लेकिन बात यहां पर कभी नहीं पहुंची। परिवार में सभी खुश थे, नए साल का जश्न मनाया वंशिका के बेटे आदित्य ने कहा कि उनके माता-पिता का रिलेशन इतना बुरा भी नहीं था। उन्होंने नए साल का जश्न भी मनाया, जिसमें सभी खुश थे। करीब तीन दिन पहले उसकी पानी मम्मी से बात हुई थी, जिसमें वे बिल्कुल नार्मल बात कर रहीं थी। उनके नाना मामा गलत आरोप लगा रहे हैं। उधर वंशिका के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस आरोपी उनके पति करण को गिरफ्तार कर चुकी है। परिजन उसकी सास की गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपी पति करण गोयल, ससुर डॉ. अरुण गोयल, सास डॉ. मधु गोयल और जेठ को भी गिरफ्तार नहीं किया जाता वे शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में से नहीं उठाएंगे। पोस्टमॉर्टम कक्ष के बाहर डटा हुआ मायका पक्ष मायका पक्ष रातभर पोस्टमॉर्टम कक्ष के बाहर डटा है। वंशिका के भाई आयुष जैन का कहना है कि उसकी बहन को पिछले तीन साल से लगातार परेशान किया जा रहा था। दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता है और आरोपी करण उसके ऊपर कई प्रकार की बंदिशें लगाता था और सभी मिलकर उसके साथ मारपीट किया करते थे। ऐसे ही उन्होंने मिलकर उसे मार डाला।