यमुना जलस्तर में दो मीटर की गिरावट, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

Spread the love

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने रविवार को एक्स पर करते हुए जानकारी दी कि अब यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग सुलभ हो गया है। तीन दिन पहले जलभराव के कारण इस मार्ग को आवागमन के लिए रोक दिया गया था, जबकि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के अंदर मेट्रो बिना किसी रूकावट के चल रही थी।

हालांकि यमुना अब भी खतरे के निशान 205.33 से ऊपर है, जिससे उसे सटे इलाकों जलमग्न है। यमुना किनारे बसे लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था लगातार कर रहा है। दिल्ली सरकार ने भी राहत शिविरों में सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश पहले ही जारी कर चुका है।

दिल्ली नगर निगम राहत शिविरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा हुआ है। इसके साथ-साथ जिन घाटों पर पानी कम हो रहा है, वहां सफाई कर रहा है। लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जरूरी उपाय भी निगम द्वारा किया जा रहा है।