कुरुक्षेत्र में रॉन्ग साइड बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:सड़क पार करने की कोशिश में गई जान; दो युवक भी घायल

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में गुहला-चीका रोड पर रॉन्ग साइड से आ रही बाइक की टक्कर लगने से दूसरी बाइक चला रहे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार दोनों युवकों को भी चोटें आईं। हादसा सड़क क्रॉस करने की कोशिश में हुआ। मृतक की पहचान राजकुमाार के रूप में हुई। राजकुमार गुमथला गढू गांव का रहने वाला था। राजकुमार पास के गांव मोरथली से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। हादसे के बाद उसके भतीजे ने उनको अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर केस दर्ज किया है। चर्च के पास मारी टक्कर सुरजीत सिंह निवासी गुमथला गढ़ू ने पुलिस को बताया कि वह टैक्स चलाता है और अपनी टैक्सी लेकर बुकिंग के लिए मोरथली जा रहा था। गुहला-चीका रोड पर चर्च के पास पहुंचा तो देखा कि पिहोवा की तरफ से एक बाइक (HR41N-8242) रॉन्ग साइड से सड़क किनारे आ रही थी, जिस पर दो युवक सवार थे। अचानक मोड़ दी बाइक बाइक चला रहे युवक ने अचानक अपनी बाइक को बाईं तरफ मोड़ लिया और सड़क क्रॉस करने लगे। ठीक उसी वक्त मोरथली की तरफ से दूसरी बाइक आ रही थी। इस वजह से दोनों बाइक्स आपस में टकरा गईं। जोरदार टक्कर की वजह से दोनों बाइक्स पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। तीनों को अस्पताल पहुंचाया उसने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायलों की मदद के लिए दौड़ा। इन घायलों में मोरथली आ रहा व्यक्ति उसका सगा ताऊ राजकुमार आर्य था। उसने लोगों की मदद से तीनों को एम्बुलेंस से प्राईवेट अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसके ताऊ राजकुमार की हालत देखते ही कहा कि उसे रेफर कर दिया। रास्ते में तोड़ा दम इस दौरान उसके ताऊ राजकुमार के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। वे राजकुमार को दूसरी अस्पताल लेकर चल दिए, लेकिन बीच रास्तमे में राजकुमार ने दम तोड़ दिया। दूसरे अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।