वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, 16 लोगों की मौत

वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, 16 लोगों की मौत
Share Now

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मीरपुर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। चार मंजिला फैक्ट्री में दोपहर करीब 12 बजे आग लगी, जो तीन घंटे बाद बुझाई गई। इसके पास ही एक केमिकल गोदाम में भी आग लग गई थी। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल सका है आग फैक्ट्री में पहले लगी या गोदाम में। गवाहों के मुताबिक, गोदाम में ब्लीचिंग पाउडर, प्लास्टिक और हाइड्रोजन पेरोक्साइड्स रखे थे, जो आग को तेज करते हैं। प्लास्टिक जलने से जहरीली गैस निकलती है। फायर सर्विस डायरेक्टर मोहम्मद ताजुल इस्लाम चौधरी ने कहा कि पीड़ित शायद जहरीली गैस से मारे गए। इससे पहले 2021 में एक फूड फैक्ट्री में आग से 52 लोगों की मौत हुई थी। 2019 में ढाका के पुराने इलाके में आग से 78 लोग मारे गए, जिनमें एक शादी पार्टी में लोग शामिल थे। 2013 में एक इमारत गिरने से 1,100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, जो देश के सबसे बड़े हादसों में था। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- पुतिन को लेकर निराश हूं, वह चार साल से जंग में फंसे, जिसे एक हफ्ते में खत्म होना चाहिए था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन को लेकर निराशा जताई है। उन्होंने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को भयानक बताया और कहा कि यह सेकेंड व्लर्ड वॉर के बाद मौतों के लिहाज से सबसे बड़ी घटना है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ व्हाइट हाउस में लंच के दौरान ट्रम्प ने कहा, ‘मैं बहुत निराश हूं क्योंकि पुतिन और मेरा बहुत अच्छा रिश्ता था। शायद अभी भी है। मुझे नहीं पता कि वह इस युद्ध को क्यों जारी रखे हुए हैं। यह युद्ध उनके लिए भी बहुत बुरा रहा है। वह चार साल से चल रहे युद्ध में फंसे हैं, जिसे एक हफ्ते में खत्म हो जाना चाहिए था।’ ट्रम्प ने आगे कि पुतिन ने करीब 10 लाख से ज्यादा सैनिक खो दिए हैं। ये टिप्पणियां यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से उनकी मुलाकात से कुछ दिन पहले आईं, जहां अमेरिका की सैन्य और वित्तीय मदद पर बात होगी। वहीं, अमेरिकी प्रशासन यूक्रेन को अमेरिकी टॉमहॉक लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल भेजने पर विचार कर रही है। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा, ‘सच कहूं तो, मुझे टॉमहॉक्स के बारे में रूस से बात करनी पड़ सकती है। अगर यूक्रेन विवाद नहीं सुलझता, तो मैं उन्हें भेजने वाला था।” इस भोजन के दौरान ट्रम्प ने अर्जेंटीना को 20 अरब डॉलर की आर्थिक मदद की भी घोषणा की। उन्होंने अपनी पिछली कूटनीति की तारीफ की, जिसमें भारत-पाकिस्तान तनाव कम करने का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने कई संघर्ष सुलझाए। भारत-पाकिस्तान में मौत का बड़ा खतरा था, लेकिन हमने अच्छा काम किया। पुतिन को अपने युद्ध को सुलझाना चाहिए।’ भारतीय मूल का अमेरिकी अधिकारी गिरफ्तार:चीनी अफसरों से सीक्रेट मुलाकात का आरोप; 10 साल जेल और ₹2 करोड़ जुर्माना हो सकता है भारतीय मूल के अमेरिकी विदेश विभाग के सीनियर एडवाइजर एश्ले टेलिस को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर देश की सुरक्षा से जुड़े गोपनीय डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखने और चीनी अधिकारियों से सीक्रेट मुलाकात का आरोप है। 64 साल के टेलिस के वर्जीनिया वाले घर से FBI को 1,000 से ज्यादा पेज के सीक्रेट दस्तावेज मिले हैं। अगर वे दोषी पाए गए तो 10 साल जेल और 2.5 लाख डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपए) का जुर्माना हो सकता है। टेलिस की सुनवाई वर्जीनिया कोर्ट में होगी। उन्हें जमानत मिलने की संभावना कम है, क्योंकि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर… पाकिस्तान-अफगान में फिर हिंसक झड़प:अफगानिस्तान में 12 नागरिकों की मौत, 100 घायल; तालिबान का दावा- 7 पाक सैनिक मारे पाकिस्तान सुरक्षा बलों और अफगान तालिबान के बीच मंगलवार रात को फिर झड़पें हुईं। AP के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में सीमा पर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। अफगानिस्तान के तालिबान प्रवक्ता मावलवी जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि आज सुबह पाकिस्तानी सेना ने कंधार के स्पिन बोल्डक इलाके में हमला किया। इस हमले में 12 आम लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए। इस लड़ाई में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के पोस्ट पर कब्जा करने का दावा किया है। साथ ही टैंकों के नुकसान की भी खबर है। पाकिस्तानी सरकारी मीडिया ने तालिबान पर बिना उकसावे के पहली गोली चलाने का आरोप लगाया। वहीं, अफगानिस्तान समर्थित सोशल हैंडल ने दावा किया कि अफगान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में उन जगहों को निशाना बनाया है जहां से अफगानिस्तान के लिए खतरा पैदा होता है। इसके साथ ही 7 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी बात कही। यहां पढ़ें पूरी खबर… बांग्लादेश में टल सकता है फरवरी का चुनाव:15 अफसरों की गिरफ्तारी से सेना में गुस्सा; इस्लामी पार्टी बोली- बिना सुधार चुनाव नहीं बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में होने वाले आम चुनाव पर संदेह मंडरा रहा है। राजनीतिक अस्थिरता, हिंसा और सेना में हलचल के कारण चुनाव की तैयारी रुक सी गई है। एक तरफ अवामी लीग (शेख हसीना की पार्टी) पर प्रतिबंध लगा हुआ है। दूसरी ओर विपक्षी बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) की तैयारी के बीच जमात-ए-इस्लामी ने ‘बिना सुधार चुनाव नहीं होने देने’ की चेतावनी दी है। वहीं अब संकट सत्ता से निकलकर सेना तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल के आदेश पर 15 वरिष्ठ सैन्य अफसरों की गिरफ्तारी ने सेना के भीतर हलचल मचा दी है। ढाका कैंटोनमेंट के अंदर स्थित एमईएस बिल्डिंग-54 को अस्थायी जेल घोषित किया गया है, जहां इन अफसरों को रखा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर… ———————————– 14 अगस्त से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *