प्रशिक्षण जेम टीम के राकेश तिवारी द्वारा दिया गया। उन्होंने प्रशिक्षण में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एगएराएमई), उद्यमियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने और उनके उत्पादों की बाजार पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से ’’ई. कामर्स के माध्यम से बाजार पहुंच विकास’’ विषय पुर सरकारी खरीद पोर्टल पर पंजीकरण की प्रकिया, निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग विकारा एवं एमएसएमई इकाईयों को मिलने वाले लाभों पर तथा क्रेता विभागों को फोम में पंजीयन, प्रलेखन और निविदा प्रक्रिया तथा स्थानीय बाजार से सामग्री क्रय के संबंध में विस्तार से बताया गया।
इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, उद्यमी स्थानीय एमएसएमई के प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के प्रदेश मंत्री रौनक जैन तथा महाप्रबंधक, फिलिप तिग्गा, प्रबंधक, जयसिंह राज, अवधेश कुमार कुशवाहा, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सूरजपुर आदि उपस्थित रहे।
