बिजली खंभे पर काम करते पड़ा मिर्गी का दौरा:हिसार में कर्मचारी के तार पर लटक जाने से बची जान, इलाज जारी

Spread the love

हिसार जिले के फव्वारा चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिजली के खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहे एक कर्मचारी को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया। दौरा पड़ते ही कर्मचारी खंभे पर ही बेहोश हो गया और तारों के सहारे लटक गया। इस दौरान नीचे खड़े अन्य बिजली कर्मचारी और मौके पर मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन हिम्मत दिखाते हुए तुरंत उसे नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। तार बदलने के दौरान आया मिर्गी का दौरा बता दे कि घटना फव्वारा चौक के पास खालसा पेट्रोल पंप के सामने की है। यहां सुबह से ही बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली की तार बदलने का काम कर रहे थे। दोपहर के समय राजली गांव के सुमेश खंभे पर चढ़कर तार बदल रहा था। इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह नियंत्रण खो बैठा।
बेहोशी की हालत में तारों पर ही लटका सुमेश बेहोशी की हालत में तारों पर ही लटक गया, जिसे देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए। बेहोश सुमेश का पाव बिजली की तार में उलझ गया। जिसे वह जमीन पर नहीं गिरा।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बिजली कर्मचारियों ने उतारा नीचे बिजली कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद सुमेश को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद तुरंत उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते नीचे उतार लिए जाने के कारण उसकी जान बच गई। कर्मचारी की हालत स्थिर इस मामले में बिजली विभाग के जई राजकुमार ने बताया कि युवक संध्या कंपनी के माध्यम से कच्चा कर्मचारी के तौर पर बिजली विभाग में काम करता है। उसे काम करते समय दौर आ गया जिसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारी की हालत स्थिर है।