गुरुग्राम की फैक्ट्री में आग लगने से जिंदा जला श्रमिक:केमिकल रिसाव; फायर ब्रिगेड के बुझाने के बाद पड़ा मिला शव

Spread the love

गुरुग्राम जिले के बसई इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से एक मजदूर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के चेतराम के रूप में हुई है। हादसा अलसुबह उस समय हुआ, जब फैक्ट्री में काम बंद था। अचानक लगी आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। केमिकल की मौजूदगी के कारण लपटें तेजी से फैली। सुबह 10 बजे तक आग और धुआं निकलता दिखाई दिया। आग पूरी तरह से बंद होने के बाद जब सर्चिंग शुरू की, तो चेतराम का शव पड़ा दिखाई दिया। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने बॉडी को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चेतराम फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए थे। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उन्हें बाहर निकाल पाना संभव नहीं हो सका। वे बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिसाव को आग का कारण माना जा रहा है।