संवेदनशीलता से करें कार्य, कोई भी व्यक्ति सहायता से नहीं रहे वंचित

Spread the love

चंबल नदी फिर उफान पर, धौलपुर में खतरे के निशान के पार जलस्तर

धौलपुर। कोटा बैराज के कैचमेंट क्षेत्र में बीते दिनों हुई लगातार वर्षा के चलते एक बार फिर चंबल नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बैराज के गेट खोलकर जल निकासी की जा रही है, जिसका सीधा असर धौलपुर जिले पर पड़ रहा है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को चंबल नदी का जलस्तर 133.80 मीटर रिकार्ड किया,जो खतरे के निशान 130.79 मीटर से करीब तीन मीटर अधिक है। चंबल नदी के जलस्तर में बढोतरी को देखते हुए जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है। आपदा प्रबंधन, चिकित्सा, जल संसाधन, विद्युत, पुलिस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा जारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 05642-220033 पर तुरंत सूचित करें, ताकि समय पर राहत पहुंचाई जा सके।

प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म आज रहेंगे धौलपुर दौरे पर

धौलपुर । प्रदेश के राज्य मंत्री गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग व जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म शनिवार 6 सितंबर को धौलपुर दौरे पर रहेंगे।इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री बेढ़म बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। बताते चलें कि चंबल के जलस्तर में हो रही बढोतरी के चलते जिला प्रशासन पर अलर्ट पर है।