कुशीनगर में 70 साल की एक महिला जिंदा जल गई। सड़क किनारे वह अलाव ताप रही थी। तभी उसकी साड़ी में आग लग गई। लपटों से घिरी महिला सड़क पर भागी। मदद भी मांगी। जब तक लोग मदद के लिए पहुंचे, वह करीब 80 फीसदी झुलस चुकी थी। इस घटना का वीडियो सामने आया है। महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां सोमवार रात महिला की मौत हो गई। घटना पडरौना नगर के रामधाम पोखरा मोहल्ले की है। महिला के परिवार में अब उसका सिर्फ इकलौता बेटा है। वह दिव्यांग है। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला समझिए… रामधाम पोखरा मोहल्ले की कमलावती देवी (70) के पति नागेश्वर शर्मा की मौत हो गई। उनका एक बेटा है, जो पूरी तरह दिव्यांग है। 31 दिसंबर को वह अपने घर के बाहर बैठकर अलाव ताप रही थीं। उन्होंने स्वेटर पहन रखा था। ऊपर एक शॉल ओढ़ रखी थी। इसी दौरान अचानक आग की लपटों से उनकी साड़ी जलने लगी। आग बुझाने के प्रयास में महिला अपने बैठका से नीचे उतरी और सड़क पर दौड़ने लगी। इस दौरान वो ई रिक्शा से टकराने से बचीं। भागकर वो बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगीं। इस दौरान ई रिक्शा से उतरे लोग कपड़ा मारकर आग बुझाने लगे। जलते हुए कपड़े फाड़ नहीं सकीं
लपटों से घिरी कमलावती भी अपने कपड़े फाड़ने का प्रयास करती नजर आ रही हैं। लेकिन कपड़े नहीं फाड़ सकीं। एक महिला कंबल के सहारे आग बुझाने का प्रयास करती रही। लेकिन ऊनी कपड़े पलभर में जल गए। करीब 5 मिनट बाद जब आग बुझाई जा सकी। तब तक उनके पैर, पीठ, पेट, छाती झुलस चुकी थी। वो बेसुध होकर जमीन पर गिर गईं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां से नाजुक हालत के कारण उन्हें हायर सेंटर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान 13 दिन बाद सोमवार रात को कमलावती देवी ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पडरौना नगर के कस्बा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया- आग से झुलसने की घटना की जानकारी थी, महिला की मौत की बीते दिन हुई है। ऐसे हादसों से लोगों को अलर्ट होने की जरूरत है। आग के बिल्कुल पास बैठकर तापने से बचना चाहिए। —————— ये खबर भी पढ़ें चंद्रशेखर पुलिसवालों से बोले- गोली मार दो:मेरठ जाने से रोका, VIDEO कॉल पर दलित बेटी बोली- मेरे भाई को जिंदा जलाया गया भीम आर्मी चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को मेरठ में सोनू कश्यप के परिवार से मिलने जा रहे थे। लेकिन मुजफ्फरनगर में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने बीच सड़क ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी और काफिले को आगे बढ़ने नहीं दिया। पूरी खबर पढ़ें
कुशीनगर में अलाव ताप रही महिला जिंदा जली, VIDEO:साड़ी से आग भड़की, 5 मिनट तक सड़क पर भागती रही
