पंचकूला में स्कूटी सवार महिला की मौत:पति गंभीर घायल, कार ने मारी टक्कर, अंबाला से मंदिर दर्शन करने आए थे

Spread the love

पंचकूला में ओवर स्पीड कार ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। घायल दपंती को उपचार के लिए सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं मृतका के पति का उपचार चल रहा है। अंबाला के गरनाला गांव निवासी प्रेमचंद अपनी पत्नी सुनीता के साथ स्कूटी पर सवार होकर शुक्रवार को पंचकूला के छोटा त्रिलोकपुर स्थित देवी मंदिर में दर्शन के लिए आ रहा था। उसकी स्कूटी मौली गांव के पास पहुंची तो ओवरस्पीड कार ने टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से एक्टिवा सवार 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को तुरंत सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यूके में जॉब करता है बेटा मृतका सुनीता के दो बच्चे हैं। बेटा यूके में जॉब करता है तथा बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं सुनीता के पति प्रेमचंद आर्मी से रिटायर होकर अंबाला की एक कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड जॉब कर रहे हैं। जो हादसे के समय उनके साथ थे। पुलिस ने किया केस दर्ज पंचकूला के रायपुर रानी थाना के जांच अधिकारी ASI अनवर ने बताया कि सूचना मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं ओवरस्पीड कार चलाकर हादसा करने वाले कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।