सोनीपत में महिला पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार:चाय विक्रेता से कराती डील, कहतीं- बिना रुपए काम नहीं होता; रोहतक ACB ने ट्रैप लगाकर पकड़ा

Spread the love

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने महिला पटवारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह जमीन के मालिकाना हक से जुड़े कार्य के बदले रिश्वत की मांग कर रही थी। शिकायतकर्ता को बिना रिश्वत के काम न करने की बात कही गई थी। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। एसीबीने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और एक चाय वाले को माध्यम बनाकर कैश दिया गया। इसके बाद जैसे ही महिला पटवारी ने कैश पकड़ा, उसे अरेस्ट कर लिया। फिलहाल एसीबी की टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी महिला पटवारी सुदेश है, जो खरखौदा क्षेत्र में तैनात है। सिसाना के युवक ने की थी शिकायत
सिसाना गांव निवासी अनिल ने मामले में रोहतक एसीबी की टीम को शिकायत दी थी। अनिल ने महिला पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने से जुड़े सबूत भी एसीबी को उपलब्ध कराए थे। शिकायत और सबूतों की जांच के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत चाय वाले के माध्यम से हुआ लेन-देन
शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB रोहतक की टीम ने पूरी योजना तैयार की। तय रणनीति के अनुसार रिश्वत की राशि पहले एक चाय विक्रेता को दी गई, जहां से पटवारी तक रकम पहुंचनी थी। जैसे ही लेन-देन पूरा हुआ, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर पटवारी सुदेश को पकड़ लिया। मौके पर जांच जारी, सख्त कार्रवाई होगी
एसीबी की टीम की ओर से मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोपी महिला पटवारी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….