3 बेटियों संग 70 फीट गहरे कुएं में कूदी महिला:2 बच्चियों के शव मिले; नूंह में मां-बेटी की सर्च, पति से अलग रह रही थी

Spread the love

हरियाणा के नूंह में आज (सोमवार) सुबह एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। कुएं से दो बच्चियों के शव बरामद हुए हैं, जबकि महिला और उसकी एक बेटी अभी भी लापता है। गोताखोरों और पुलिस की टीमें कुएं के गहरे पानी में उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय अचानक शोर मचा कि गांव के कुएं में कोई डूब गया है। वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी है। पति से झगड़े के चलते महिला अलग रह रही थी। हालांकि, महिला ने ऐसा क्यों कि इसका अभी पता नहीं चला है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फिरोजपुर झिरका पुलिस को दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। कुएं के आसपास लोगों का भारी जमावड़ा लग गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि हम दोनों को लगातार खोज रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला ने ये कदम क्यों उठाया। 4 पॉइंट में जानें पूरा मामला… अभी वजह का नहीं चला पता महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि यह किसी घरेलू कलह का नतीजा है या इसके पीछे कोई और मानसिक परेशानी रही है। पति से हुआ था झगड़ा पड़ोसियों की माने तो महिला और पति शाहिद साथ नहीं रहते थे। मृतक महिला साहिला ने अपना सारा जेवर पिता हनीफ को दिया हुआ था, जिसकी वजह से पति शाहिद ओर उसके बीच लड़ाई झगड़ा होता था। लड़ाई झगड़ा की वजह से पत्नी अभी कुछ दिन पहले ही मायके से आई थी। कल शाम को करीब पति पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद रोजा इफ्तारी के समय महिला ने यह कदम उठाया। छानबीन में लगी पुलिस सदर थाना फिरोजपुर झिरका प्रभारी सुभाष ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा दिया हैं। मृतक महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके।