नूंह में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:पति गंभीर, सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे, ड्राइवर फरार

Spread the love

नूंह जिले के मरोड़ा गांव के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दे कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े दंपति को टक्कर मार दी थी। जानकारी के मुताबिक, निजामपुर निवासी उमर मोहम्मद अपनी पत्नी साहूनी के साथ नूंह बाजार जाने के लिए सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही एक पिकअप ने नियंत्रण खो दिया और दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार टक्कर इतनी भीषण थी कि साहूनी कई फीट दूर जा गिरीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उमर मोहम्मद को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।