महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार रात एक महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने फिलहाल महिला की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस आगे की जांच में लगी है। मृतका की पहचान गुरुग्राम जिले के वजीरपुर निवासी वरुण की चचेरी बहन आरती (32) के रूप में हुई है। आरती की शादी करीब 12 वर्ष पहले खुडाना गांव के शादवन से हुई थी। दंपति का लगभग 10 वर्षीय बेटा है। शनिवार सुबह आरती के पति शादवन ने वरुण को फोन कर बताया कि आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वरुण और उसके परिवार के सदस्य नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने आरती के शव की पहचान की। परिजनों ने नहीं जताया कोई शक वरुण ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें अपनी बहन की मौत के संबंध में किसी पर कोई शक नहीं है। उन्होंने बताया कि आरती ने अज्ञात कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त की है और परिवार इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता। पुलिस ने पूरी की कानूनी प्रक्रिया पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अधिकारियों के अनुसार, परिजनों की इच्छा के अनुसार मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
महेंद्रगढ़ में महिला ने फंदा लगा कर दी जान:10 साल के बेटे की मां थी; परिजनों ने किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार
