पानीपत में महिला की निर्ममता से हत्या:खेतों में अर्धनग्न हालत में मिला शव; चेहरे पर ईंट से किए वार

Spread the love

पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। गांव भाऊपुर के खेतों में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसके चेहरे पर ईंट से वार किए जान के निशान हैं। जानकारी अनुसार शनिवार को ग्रामीणों ने भाऊपुर और कारद गांव के बीच खेतों में सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा देखा। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। महिला के चेहरे को ईंट-पत्थरों से बुरी तरह कुचला गया था। माना जा रहा है कि उसकी पहचान मिटाने का प्रयास किया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था। उसके चेहरे को ईंटों और संभवतः धारदार वस्तुओं से काटा गया था। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है और उसकी लंबाई करीब 5 फुट 2 इंच है। कपड़ों और गहनों से मिल सकते हैं सुराग शव पर नीले रंग का ब्लाउज और लाल-जामुनी रंग की साड़ी थी। दोनों पैरों की उंगलियों में चांदी जैसी धातु की बिछिया और दाहिने हाथ में सुनहरे रंग का आर्टिफिशियल कड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पानीपत भेज दिया है। पहचान और हत्या के कारणों की जांच जारी पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि महिला की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।