बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य पर होटल मुलाकात को वीडीए की नोटिस

Spread the love

वीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर मौके पर गई प्राधिकरण टीम ने जांच में पाया कि कॉलोनाइजर अमित सिंह ने बिना स्वीकृत मानचित्र के होटल मुलाकात का निर्माण कार्य कराया। उनसे मांगे जाने पर कोई दस्तावेज वह प्रस्तुत नहीं कर सके। प्राधिकरण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलोनाइजर अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने हेतु थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। साथ ही उन्हें बिना नक्शा स्वीकृत कराए हुए होटल निर्माण करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वीडीए के अपर सचिव गुडाकेश शर्मा ने कहा कि शहर में बिना नक्शा स्वीकृत कराए हुए निर्मित बिल्डिंगों की जांच कराई जा रही है। जो कोई अपना निर्माण या नव निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए हुए करता है तो उसे नोटिस भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में होटल मुलाकात को बिना नक्शा स्वीकृत पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई हो रही है।