रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के खाते से निकाले ₹30 लाख:रेवाड़ी में 2 महीने बाद बेटी की शादी, 164 रुपए बचे; पत्नी संग ज्वॉइंट अकाउंट, 22 केस चल रहे

Spread the love

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में रिटायर्ड फौजी के बैंक अकाउंट से 30 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित के खाते में अब केवल 164 रुपए बचे है, जबकि उसकी बेटी की शादी दो माह बाद होनी है। फ्रॉड का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस शिकायत में आरोप लगाया है कि यह रकम उसकी पत्नी ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके निकाली है। उसके पत्नी के साथ 22 केस चल रहे है, जो फिलहाल, हाईकोर्ट, कोसली, रेवाड़ी, गुरुग्राम कोर्ट में विचाराधीन है। उधर, साइबर पुलिस ने रिटायर्ड फौजी की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के ज्वाइंट अकाउंट है। इस बात की जांच की जा रही है कि बिना रिटायर्ड फौजी के यह रकम कैसे खाते से निकाली गई। रिटायर्ड फौजी ने शिकायत में क्या-क्या बताया, 5 पॉइंट़्स… पुलिस ने 28 दिन बाद दर्ज किया धोखाधड़ी का केस हरिओम ने बताया कि खाते से पैसे निकालने के बाद से ही वह पुलिस के चक्कर काट रहा है। एसपी से मिले, तो उन्होंने कोसली थाने में फोन कर शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए। जब थाने में गए, तो मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब आखिरकार 28 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। ——————- ये खबर भी पढ़ें…
रेवाड़ी में किसान से 61 लाख हड़पे:शेयर मार्केट में निवेश का झांसा; 19 दिन में अलग-अलग खातों में राशि ट्रांसफर
रेवाड़ी जिले में साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर किसान से 61.64 लाख की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने वाट्सएप पर लिंक भेजकर 12 से 31 जनवरी तक अलग अलग खातों में राशि ट्रांसफर करवाई। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (पूरी खबर पढ़ें)