Dehradun News: मसूरी में विंटर लाइन कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पर्यटकों को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा. इस दौरान पहाड़ी व्यंजन, लोक संगीत और पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी. साफ आबोहवा और शांत माहौल में दिखाई देने वाली विंटर लाइन पर्यटकों के लिए खास आकर्षण होगी. क्रिसमस और नए साल के जश्न को देखते हुए प्रशासन ने पार्किंग, ट्रैफिक और शटल सेवाओं की भी पूरी तैयारी की है.
पहाड़ों की रानी मसूरी में दिखेगा स्विट्जरलैंड जैसा विंटर लाइन नजारा
